+91 86799 97767Talk to a Trip ExpertPlan My Trip

Festival & Utsav

Diwali Significance, History & 5-Day Festival Guide

Explore the spiritual meaning, myths, and history of Diwali. Discover the significance of the 5-day celebration of the festival of lights

By Ashish Kumar 1 min read

Quillbot Generated Image

दिवाली - Diwali

दिवाली या दीपावली शब्द में, 'दीप' का अर्थ है प्रकाश और 'आवली' का अर्थ है पंक्ति । तो दिवाली/दीपावली का अर्थ है प्रकाश की पंक्ति । दिवाली हिन्दुओं का सबसे प्रमुख एवं बड़ा, प्रकाश का त्यौहार है । यह त्यौहार भारत और अन्य देशों में जहाँ भी हिंदू रहते हैं हर साल शरद ऋतु, ग्रेगोरियन कैलेंडर (Gregorian calendar) के अक्टूबर या नवंबर माह में मनाया जाता है । आध्यात्मिक रूप से दिवाली त्यौहार अंधकार पर प्रकाश, पाप पर पुण्य, अज्ञानता पर ज्ञान, अशांति पर शांति, और निराशा पर आशा की जीत को दर्शाता है । लोग दिवाली की रात्रि सभी स्थानों, बाहरी दरवाजे और खिड़कियों, मंदिरों के आसपास, भवनों, मकानों आदि में मिटटी  के दीपक जला कर जश्न मनाते  है । दिवाली की रात्रि चारो ओर चमकीले लाखों प्रकाश के पुंज बहुत भव्य दिखाई देते हैं । 

इस त्यौहार की तैयारी और अनुष्ठान आम तौर पर पाँच दिनों तक होते हैं (कुछ स्थानों जैसे महाराष्ट्र में छह दिनों तक) । लेकिन दिवाली की मुख्य उत्सव रात्रि हिंदू चंद्र सौर माह 'कार्तिक' की सबसे अंधेरी, अमावस्या (नई चंद्रमा की रात्रि ) को होती है । दिवाली रात्रि  मध्य अक्टूबर एवं मध्य नवंबर के बीच होती है । 

Quillbot Generated Image

दिवाली की रात्रि से पहले, लोग अपने घरों और कार्यालयों को कई अलग-अलग विधियों से स्वच्छ, पुनर्निर्मित और सजाते हैं । दिवाली की रात्रि  को, लोग नए कपड़े पहनते हैं, अपने घर के अंदर और बाहर प्रकाश के लिए दीये (मिट्टी का दीपक) और मोमबत्तियां जलाते हैं, परिवर्तित होते समय के साथ अब लोग आधुनिक नवीन प्रकार के विभिन्न रंगो के प्रकाश के उपकरणों से अपने घरो को सज्जित करते है। परिवार के साथ देवी लक्ष्मी जी (प्रजनन क्षमता और समृद्धि की देवी) एवं गणेश जी की पूजा (प्रार्थना) में भाग लेते हैं । पूजा के बाद, बच्चे और बड़े मिलकर आतिशबाजी चलाते हैं,फिर सब एकजुट होकर मिठाई और कई अन्य स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों को परिवार के सदस्यों के साथ खाते हैं एवं नजदीकी मित्रो एवं रिश्तेदारों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान होता है । दीपावली के आसपास का समय एक प्रमुख खरीदारी अवधि को भी चिह्नित करता है । भारत के क्षेत्र के आधार पर उत्सव के दिनों के साथ-साथ दिवाली के कुछ महत्वपूर्ण अनुष्ठान हिंदुओं के बीच कुछ भिन्न भिन्न रूप से होते हैं । भारत के कई भागो में, दिवाली उत्सव गोवत्स द्वादशी से शुरू होते हैं, इस दिन गायों और बछड़ों की पूजा की जाती है । अगले दिन भारत के उत्तरी और पश्चिमी भाग  में धनतेरस होती है । (अधिकतर लोग धनतेरस से दिवाली उत्सव शुरू करते हैं और दिवाली उत्सव की प्रार्थना का प्रथम दिवस गोवत्स द्वादशी को नहीं मानते हैं अपितु धनतेरस को ही प्रथम दिवस मानते हैं) उससे अगला तीसरा दिन नर्क चतुर्दशी के नाम से मनाया जाता है, चौथा दिन दिवाली के रूप में मनाया जाता है जो पर्व का मुख्य दिवस है, पाँचवा दिन गोवर्धन या गोबर्धन पूजा (गोबार अर्थात गाय का गोबर, क्योंकि प्राचीन समय में गांवों में लोग गाय के गोबर का प्रयोग बहुत से कार्यो में करते थे और उसमे कई औषधिय गुण भी होते हैं और उस समय में और कई स्थानों पर आज भी गाय के गोबर को भी एक प्रकार का धन ही माना जाता है) के नाम से मनाया जाता है जो की पति एवं पत्नी के रिश्ते को समर्पित है ।

Quillbot Generated Image

           छट्टे दिन भाई दूज, जो बहन-भाई के संबंध को समर्पित है, के साथ उत्सव समाप्त होता है । धनतेरस सामान्यतः दशहरा के अठारह दिन बाद आता है । जिस रात्रि हिन्दू दिवाली मनाते हैं उसी रात्रि, जैन भी भगवान महावीर द्वारा मोक्ष की प्राप्ति को चिन्हित करने के लिए दिवाली नामक त्यौहार मनाते हैं एवं दिवाली के दिन ही सिख लोग मुगल साम्राज्य की जेल से गुरु हरगोबिंद जी की मुक्तई को चिन्हित करने के लिए ‘बंधी छोड़ दिवस’ मनाते हैं ।  आर्य समाज में दिवाली को स्वामी दयानंद सरस्वती की स्मृति दिवस के रूप में भी मनाते हैं। भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर, मॉरीशस, त्रिनिदाद, फिजी और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में भी बड़े धूमधाम से दिवाली मनाई जाती है। नेपाल में दिवाली को तिहार कहा जाता है, और यहाँ हर दिन अलग-अलग पशुओं (जैसे कौवा, कुत्ता, गाय) और भाई की पूजा होती है।

दिवाली हिंदू कैलेंडर महीने कार्तिक में ग्रीष्मकालीन फसल कटने के बाद त्यौहार के रूप में भारत में प्राचीन काल से मनाया जाता आ रहा है । दिवाली त्यौहार का उल्लेख संस्कृत ग्रंथों जैसे पद्म पुराण और स्कंद पुराण में भी किया गया है- दोनों ग्रन्थ सहस्राब्दी ईस्वी के द्वितीय छमाही में पूरा हुए थे, लेकिन माना जाता है कि इन ग्रंथो का पहले के युग के मुख्य लेखन से विस्तार किया गया था ।  स्कन्द पुराण में दीया (मिट्टी का दीपक) का उल्लेख प्रतीकात्मक रूप से सूर्य के कुछ भाग को दर्शाता है- जो सभी के जीवन के लिए प्रकाश और ऊर्जा का ब्रह्मांडीय दाता हैं, एवं अंधेरे के भय को दूर करने के लिए हिंदू कैलेंडर के कार्तिक माह में मौसमी रूप से संक्रमण करता है । भारत के कुछ क्षेत्रों में हिंदू कार्तिक अमावस्या (दिवाली रात्रि) पर यम और नचिकेता (ज्ञान की अग्नि) की किंवदंती के साथ दिवाली को जोड़ते हैं । कठ उपनिषद में नचिकेता की कहानी, सत्य के प्रति असत्य, वास्तविक धन के प्रति क्षणिक धन, और अज्ञान के प्रति ज्ञान, की वास्तविक भिन्नता के रूप में उपस्थित है । संसार में सबसे ज्यादा हिन्दू दिवाली को भगवान राम, उनकी पत्नी देवी सीता और उनके भाई लक्ष्मण के 14 साल वन में रहने के पश्चात भगवान राम के द्वारा राक्षस राज रावण को पराजित करने के बाद भगवान राम, उनकी पत्नी देवी सीता और उनके भाई लक्ष्मण की अयोध्या वापसी के सम्मान में मनाते हैं । लंका से भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण की वापसी का सम्मान करने के लिए, और अपने मार्ग को उजागर करने के लिए, ग्रामीणों ने अशिष्ट पर शिष्ट की विजय का उत्सव मनाने के लिए सबसे पहले मिट्टी के दीये जलाये और तब ही से दिवाली मनाने का चलन शुरू माना जाता है । कुछ लोगों के लिए महाभारत के अनुसार, दिवाली को पांडवों के बारह वर्षों के वनवास (निर्वासन) और एक वर्ष के अज्ञातवास के बाद की वापसी के जश्न के रूप में मनाते हैं । इसके अतरिक्त, दीपावली को देवी लक्ष्मी के उत्सव से जोड़ा जाता है, जिनकी हिन्दुओं में धन और समृद्धि की देवी के रूप में पूजा की जाती है, और जो भगवान विष्णु की पत्नी है । दिवाली का 5 दिवसीय त्यौहार उस दिन शुरू होता है जब देवी लक्ष्मी का जन्म, सुर (देवता) और असुर (राक्षसों) द्वारा दूध के लौकिक महासागर के मंथन से हुआ था (धन तेरस); जबकि दिवाली की रात्रि  वह दिन है जब देवी लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को अपने पति के रूप में चुना और उनका विवाह हुआ था । 

Quillbot Generated Image

दिवालीसेजुड़ीसम्भवतःसबसेकमप्रचलितकहानीइसप्रकारहै:

बहुत समय पहले भारत के एक राज्य में एक बुद्धिमान राजा रहते थे। एक ज्योतिषी ने चेतावनी दी -

“कार्तिक अमावस्या की रात आपका भाग्य सर्प के रूप में आएगा। यदि दीपक जलते रहें और रानी उसकी स्तुति करें, तो आप सुरक्षित रहेंगे।” राजा ने आदेश दिया और पूरा राज्य दीपों से जगमगा उठा। आधी रात को सर्प आया। रानी ने विनम्रता से उसका स्वागत किया और गीत गाए। सर्प प्रसन्न होकर बोला - “मांगो, क्या चाहती हो?”

रानी ने कहा - “मेरे पति को लंबी आयु दीजिए।”

सर्प राजा की आत्मा को यमराज के पास ले गया। वहाँ उसने शून्य के आगे सात लिख दिया।

यमराज बोले: “अब इसके जीवन के सत्तर वर्ष शेष हैं, इसे लौटा दो।”

राजा जीवित हो गया और प्रसन्न होकर बोला - “आज से हम दीपावली मनाएँगे - घर सजाएँगे, दीप जलाएँगे और माता लक्ष्मी का स्वागत करेंगे।” तब से यह त्यौहार दीपों, प्रेम और उल्लास के साथ मनाया जाने लगा।

दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी के साथ साथ भक्त, भगवान गणेश को प्रसाद अर्पित करते हैं, जो नैतिक शुरुआत और मार्ग के विध्नों को निर्भयता से हटाने के प्रतीक हैं एवं देवी सरस्वती, जो संगीत, साहित्य और शिक्षा की प्रतीक हैं और भगवान कुबेर, जो पुस्तक रखने, छुपा खजाना और धन प्रबंधन का प्रतीक है,की भी पूजा करते हैं । अन्य कुछ हिंदुओं का मानना ​​है कि दिवाली वह दिन है जब भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी वैकुंठ में उनके निवास स्थान पर आये थे । जो लोग दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं उन्हें लक्ष्मी माँ की अच्छी मनोदशा का लाभ मिलता है, और इसलिए आगामी वर्ष के लिए मानसिक और भौतिक कल्याण का आशीर्वाद मिलता है । भारत के पूर्वी क्षेत्र, जैसे ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हिंदू, दिवाली की रात्रि देवी लक्ष्मी के स्थान पर देवी काली की पूजा करते हैं, और त्यौहार को काली पूजा कहते हैं । दिवाली की रात परंपरागत तेल के दीये जलाने से वातावरण शुद्ध होता है। सरसों के तेल के दीये जलाने से कीटाणु नष्ट होते हैं और वातावरण में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। भारतीय शेयर बाज़ार में भी दिवाली पर “मुहूर्तट्रेडिंग” की परंपरा है, जो केवल इसी दिन होती है।

गोवर्धन के दिन भारत के ब्रज और उत्तर मध्य क्षेत्रों में, भगवान कृष्ण व्यापक रूप से पूज्य हैं । इस दिन लोग गोवर्धन पर्वत की प्रार्थना करते हैं । भारत के कुछ क्षेत्रों में, गोवर्धन पूजा (या अनाकूट) के दिन, कृष्ण भगवान को 56 या 108 विभिन्न व्यंजनो का भोग लगाया जाता है और प्रसाद वितरित किया जाता है । पश्चिम और भारत के कुछ उत्तरी हिस्सों में, दिवाली का त्यौहार एक नए हिंदू वर्ष की शुरुआत को चिन्हित करता है । 

Written by

Ashish Kumar

Born in Haridwar on 18 September 1980, Ashish grew up in a simple middle-class family rooted in service, discipline, and humility. From an early age, he was deeply curious about both science and Hindu philosophy, creating a lifelong journey that blended rational inquiry with spiritual exploration. A major turning point came in 1999, when a life-threatening illness brought him close to death. That experience transformed his outlook and gave him a powerful purpose: to dedicate his life to helping others. Although he later completed his engineering education and worked in IT, his path was shaped more by struggle than comfort. Repeated setbacks, career disappointments, health issues, and inner restlessness pushed him toward deeper reflection and self-discovery. Over time, Ashish immersed himself in scriptures, meditation, Tantra, Ayurveda, and multiple schools of Indian philosophy, while also studying science, technology, and cosmology. This rare combination of spiritual depth and scientific curiosity became the foundation of his writings and research. His books and papers reflect an effort to unite ancient wisdom with modern understanding. His journey is not only about personal survival, but about transformation through adversity. From illness and uncertainty to writing, research, and philosophical inquiry, Ashish’s life represents the search for truth, meaning, and purpose. His story is important because it shows how suffering can become a force for growth, and how science and spirituality can together shape a meaningful life.

Read more

Keep Reading

View All Articles