Scriptural Reasoning
Vishnu Sahasranama: Meaning, Power, Benefits, and Spiritual Significance of the Thousand Names of Lord Vishnu
Discover the sacred Vishnu Sahasranama and its spiritual importance in Hindu devotion. Learn the meaning, benefits, chanting practice, and divine attributes of Lord Vishnu’s thousand names. This article is ideal for readers seeking devotional wisdom, peace, protection, and a deeper understanding of one of Hinduism’s most revered stotras.
विष्णुसहस्रनाम एक ऐसा मंत्र है जिसमें विष्णु के हजार नामों का सम्मिश्रण है अर्थात अगर कोई व्यक्ति भगवान विष्णु के हजार नामों का जाप नहीं कर सकता है तो वह इस एक मंत्र का जाप कर सकता है । इस एक मंत्र में अथाह शक्ति छिपी हुई है जो कलयुग में सभी परेशानियों को दूर करने में सहायक है ।
विष्णु सहस्रनाम स्त्रोत्र मंत्र :-
नमोस्तवनअनंतायसहस्त्रमूर्तये, सहस्त्रपादाक्षिशिरोरुबाहवे।
सहस्त्रनाम्नेपुरुषायशाश्वते, सहस्त्रकोटियुगधारिणेनमः।।
शैवऔरवैष्णवोंकेमध्ययहसेतुकाकार्यकरताहैयेमंत्र :-
इस मंत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि हिन्दू धर्म के दो प्रमुख सम्प्रदाय शैव और वैष्णवों के मध्य यह सेतु का कार्य करता है । विष्णु सहस्रनाम में विष्णु को शम्भु, शिव, ईशान और रुद्र के नाम से सम्बोधित किया है, जो इस तथ्य को प्रतिपादित करता है कि शिव और विष्णु एक ही है । विष्णु सहस्रानम में प्रत्येक नाम के एक सौ अर्थ से कम नहीं हैं, इसलिए यह एक बहुत प्रकांड और शक्तिशाली मंत्र है, शंकराचार्य और पारसर भट्ट जैसे प्रसिद्ध व्यक्तित्व ने इस पवित्र पाठ पर टिप्पणियां लिखी हैं ।

विष्णु सहस्रनम की उत्पत्ति महाकाव्य महाभारत से मानी जाती है, जब पितामह भीष्म, पांडवों से घिरे मृत्यु के बिस्तर पर अपनी मृत्यु का इंतजार कर रहे थे, उस समय युधिष्ठिर ने उनसे पूछा, "पितामह! कृपया हमें बताएं कि सभी के लिए सर्वोच्च आश्रय कौन है? जिससे व्यक्ति को शांति प्राप्त हो सके, वह नाम कौन सा है जिससे इस भवसागर से मुक्ति प्राप्त हो सके, इस प्रश्न के जबाब में भीष्म ने कहा की वह नाम विष्णु सहस्रनाम है ।
यह नकारात्मक ज्योतिषीय प्रभावों को वश में करने में सहयता करता है, इनमें उन दोषों को शामिल किया जाता है जो जन्म समय की ग्रहों की खराब स्थिति से उत्पन्न होते हैं, विष्णु सहस्त्रनाम बुरी किस्मत और श्राप को दूर कर सकता है ।

जो व्यक्ति विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करता है उसका भाग्य हमेशा उसका साथ देता है ।
इसका मनोवैज्ञानिक लाभ भी है, दैनिक विष्णु सहस्रनाम का जप करते हुए मन को काफी आराम मिलता हैं और अवांछित चिंताओं और विचलित विचारों से मुक्ति मिलती है, इससे मन में सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने और कुशलता सीखने को मिलती है । बाधाएं दूर होती हैं
भगवान विष्णु का नाम दुर्भाग्य, खतरों, काला जादू, दुर्घटनाओं और बुरी नज़रों से व्यक्ति की रक्षा करने के लिए एक बहुत शक्तिशाली कवच की तरह कार्य करता है और दुश्मनों की बुरी योजनाओं से मन और शरीर की सुरक्षा करता है ।
विष्णु के हजारों नामों का जप करने से बांझपन को दूर करने और परिवार में संतान प्राप्त करने में सहयता मिल सकती है । यह घर में बच्चों के स्वास्थ्य और खुशी को बढ़ाता है और उनके समग्र कल्याण को बढ़ावा देता है ।
Keep Reading
View All Articles-
Hindu Mythology: Celestial Beings & Sacred Deities
Explore the hierarchy of celestial beings in Hindu texts, including the 12 Adityas, 8 Vasus, 11 Rudras, Yakshas, Gandharvas, and Apsaras
-
Ayurveda Mind-Body Connection: Sutrasthana
Discover Ashtanga Hridayam Sutrasthana Chapter 1. Learn how Ayurveda links mental stress, jealousy, and anxiety to physical chronic illness.
-
Goddess Kaalratri: The Fierce 7th Form of Navdurga
Maa Kaalratri is the seventh form of Goddess Durga and is worshipped on the seventh day of Navratri. Known as the destroyer of fear, negativity, evil forces, and obstacles, she is a powerful divine form associated with courage, protection, and spiritual awakening.
